
बेड़ो में में 160 से अधिक मॉडल में दिखीं बाल प्रतिभाएं
डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में विज्ञान सह हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने 160 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में ऐटॉमिक बॉम, भूकंप अलार्म, और चंद्रयान-3 जैसे मॉडल शामिल थे। भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने उद्घाटन किया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक रुचि को बढ़ावा देते हैं।
बेड़ो, प्रतिनिधि। विनय बगीचा स्थित डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को विज्ञान सह हस्तकला प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए, बेकार वस्तुओं के पुनः उपयोग से 160 से अधिक ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी के मॉडलों में नन्हें बाल-वैज्ञानिकों की प्रतिभा साफ झलक रही थी। विज्ञान खंड के मुख्य आकर्षणों में ऐटॉमिक बॉम, भूकंप अलार्म, रेस्क्यू बोट, हाइड्रोजन गैस जेनरेटर, बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक, वर्किंग मॉडल ऑफ हार्ट, स्मार्ट हेलमेट, कार्बन प्यूरीफायर, हाइड्रो इलेक्ट्रिक डैम, विंड मिल, चंद्रयान-3 और आपदा प्रबंधन से संबंधित मॉडल शामिल थे। हस्तकला और सांस्कृतिक खंड में, बच्चों ने सभी राज्यों की वेशभूषा, मधुबनी आर्ट, सूप आर्ट, ओडिशा आर्ट, झारखंड की 32 जनजातियों की प्रदर्शनी और वन्य जीव चिड़ियाघर जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल बनाए।
इससे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने किया। विशिष्ट अतिथियों में अरविंद कुमार (झारखंड प्राइवेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष), मुखिया सुशांति भगत, पंचायत समिति सदस्य राखी भगत, विद्यालय के निदेशक कैलाश कुमार, सचिव श्रवण कुमार और स्कूल के फाउंडर विष्णु महतो मौजूद रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। मुख्य अतिथि सन्नी टोप्पो ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक रुचि और प्रतिभा को निखारते हैं। विद्यालय के निदेशक कैलाश कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक शैली और वैज्ञानिक उत्सुकता को मजबूत करना है। रवि प्रकाश, रणजीत कुमार और अनामिका सिंह ने मॉडलों का निर्णायक मंडल किया। विजेता मॉडलों को जूनियर और सीनियर वर्ग में सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर एचएम पब्लिक स्कूल चुटिया के निदेशक अरविंद कुमार, आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल चान्हो के निदेशक अमीन अंसारी, साइन पब्लिक स्कूल नगजुआ के निदेशक माजिद आलम, प्रकाश साहू, सुभाष कुमार, बाबूराम महतो और अभिजीत कुमार समेत सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




