Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsStudents Protest Unresolved Exam Results at Ranchi University
स्नातक सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों ने रिजल्ट सुधार की मांग पर किया प्रदर्शन

स्नातक सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों ने रिजल्ट सुधार की मांग पर किया प्रदर्शन

संक्षेप:

रांची विश्वविद्यालय के राम लखन सिंह यादव कॉलेज और वीमेंस कॉलेज के स्नातक विद्यार्थी अपने सेमेस्टर-4 के परिणाम से असंतुष्ट हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और परिणाम में सुधार की मांग की। विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक से वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

Wed, 3 Dec 2025 07:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, विशेष संवाददाता। राम लखन सिंह यादव कॉलेज और वीमेंस कॉलेज के स्नातक सेमेस्टर-4 (वीएसी-2) के विद्यार्थी अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं। इन विद्यार्थियों ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बार-बार आग्रह के बावजूद उनके रिजल्ट में अब तक कोई सुधार नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दो महीने पहले उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से आश्वासन दिया गया था कि उनके परिणाम में सुधार कर दिया जाएगा, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस मुद्दे पर, प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार सिंह से भी वार्ता की, लेकिन कोई संतोषजनक हल नहीं निकला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विद्यार्थियों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रहित में निर्णय लेते हुए उनके परिणाम में शीघ्र सुधार करे।