Students of Birsa Agricultural University Participate in 71st Wildlife Week Walkathon छात्रों ने वॉकाथॉन में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsStudents of Birsa Agricultural University Participate in 71st Wildlife Week Walkathon

छात्रों ने वॉकाथॉन में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 71वें वन्यजीव सप्ताह वॉकाथॉन में भाग लिया। झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 50 छात्रों ने 10...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 5 Oct 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
छात्रों ने वॉकाथॉन में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के रांची पशुचिकित्सा एवं पशुपालन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रविवार को 71वें वन्यजीव सप्ताह वॉकाथॉन में भाग लिया। इसका आयोजन झारखंड राज्य सरकार के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किया गया था। 50 छात्र-छात्राओं ने 10 किलोमीटर वॉकाथॉन में हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ अबसार अहमद भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि अक्तूबर का पहला सप्ताह वन्यजीव सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। यह वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता की सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करता है, लोगों में इस विषय के प्रति जागरुकता बढ़ाता है और वन्यजीव संरक्षण में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।