प्रेमचंद हाईस्कूल में विद्यार्थी सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची के प्रेमचंद हाईस्कूल में 2026 बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रेम कुमार साहू ने 99.6% अंक प्राप्त कर टॉप किया और 11,000 रुपये, मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। अन्य छात्रों को भी सम्मानित किया गया और अभिभावकों को भी सराहा गया।

प्रेमचंद हाईस्कूल में विद्यार्थी सम्मानित

रांची, संवाददाता। प्रेमचंद हाईस्कूल, मेसरा में बुधवार को वर्ष 2026 में आयोजित बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। 10वीं बोर्ड में राज्य में टॉप करने पर छात्र प्रेम कुमार साहू (99.6 प्रतिशत) को ग्यारह हजार रुपये नकद राशि, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मनोबल बढ़ाया गया। कुमार सत्यजीत को 97.80%, नीतीश कुमार केसरी को 94.40%, मनीषा कुमारी को 93.60%, कंचन कुमारी को 93.40%, अंजली कुमारी को 92.40% और श्वेता कुमारी को 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पांच-पांच हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।विद्यालय प्रबंधन के सचिव संजय कुमार महतो ने कहा इस प्रकार के सम्मान से छात्रों का उत्साह बढ़ाता है। मौके पर अध्यक्ष प्रेमचंद महतो, उपाध्यक्ष संतोष महतो, सचिव संजय कुमार, प्राचार्य उमेश यादव, नागेश्वर प्रसाद, सुरेश बड़ाईक, उर्मिला देवी, सईस्ता रिजवाना, परशुराम महतो, यशोदा कुमारी, शशिकला देवी, राजमोहन महतो रजनी नंदी, साखर आलम, श्रीकांत महतो व अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।