Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsStudents from Sharda Global School Win Gold in Under-14 Badminton Competition
शारदा ग्लोबल की छात्राओं को बैडमिंटन में स्वर्ण पदक

शारदा ग्लोबल की छात्राओं को बैडमिंटन में स्वर्ण पदक

संक्षेप:

रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल की छात्रा वेदांतिका माथुर और वैदेही कुमारी ने अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता डीपीएस गयाजी में आयोजित की गई थी। इस जीत के साथ, दोनों छात्राएं...

Aug 13, 2025 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल की छात्रा वेदांतिका माथुर (कक्षा सप्तम) और वैदेही कुमारी (कक्षा अष्टम) ने क्लस्टर थ्री के तहत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर-14 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता डीपीएस गयाजी में हुई थी। इस सफलता के साथ दोनों छात्राओं ने हरियाणा में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। अकादमिक निदेशक डॉ रंजना स्वरूप व प्राचार्या जसमीत कौर ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें