दिवाकर और दीक्षा को राष्ट्रपति से मिला सम्मान
रांची के डोरंडा कॉलेज के छात्र दिवाकर आनंद और रांची वीमेंस कॉलेज की छात्रा दीक्षा कुमारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एनएसएस के तहत सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति...

रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा कॉलेज के छात्र दिवाकर आनंद और रांची वीमेंस कॉलेज की छात्रा दीक्षा कुमारी को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। दोनों विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा गया। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीके सिंह ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिवाकर और दीक्षा ने एनएसएस के माध्यम से सामाजिक कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, जिसके कारण उन दोनों को यह सर्वोच्च पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है।
एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि दिवाकर और दीक्षा के साथ पूरे देश के 30 एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान प्राप्त हुआ है। मिली शुभकामनाएं विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी अजय कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू, कुलानुशासक डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता, सीसीडीसी डॉ.पीके झा, वित्त पदाधिकारी डॉ. दिलीप प्रसाद, कुलसचिव डॉ. गुरु चरण सिंह, उपकुलसचिव डॉ. अजय लकड़ा, डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा, और रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विनीता सिंह ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




