Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsStudent Representatives Demand Immediate Release of Pending Scholarships in Ranchi
लंबित छात्रवृत्ति राशि का शीघ्र भुगतान हो : आजसू

लंबित छात्रवृत्ति राशि का शीघ्र भुगतान हो : आजसू

संक्षेप: रांची में आजसू छात्र इकाई ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर लंबित छात्रवृत्ति के तुरंत भुगतान की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि 2024-25 सत्र की छात्रवृत्ति राशि अब तक लंबित है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई हो रही है। जल्द ही भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की गई।

Mon, 17 Nov 2025 07:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, वरीय संवाददाता। आजसू छात्र इकाई द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सोमवार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लंबित छात्रवृत्ति के अविलंब भुगतान की मांग की गई। छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की वर्ष 2024-25 सत्र की छात्रवृत्ति राशि अब तक लंबित है। इस कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षा जारी रखने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। आग्रह किया कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए लंबित छात्रवृत्ति राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भविष्य में छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, रवि रोशन, राज, शिवम, बिट्टू, राज दुबे आदि उपस्थित थे।