Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsStudent Protest at Ranchi University Over Basic Facilities and Administrative Issues
आजसू ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में की तालाबंदी

आजसू ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में की तालाबंदी

संक्षेप:

रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में आजसू छात्र इकाई ने गुरुवार को तालाबंदी की। छात्रों ने मांग की कि आईएलएस का संचालन बीसीआइ के नियमानुसार हो, स्वच्छ पानी, खेल का मैदान, कैंटीन,...

Thu, 16 Oct 2025 08:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, वरीय संवाददाता। आजसू छात्र इकाई की ओर से रांची विश्विद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) में गुरुवार को तालाबंदी की गई। रांची विश्वविद्यालय प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में तालाबंदी किया गया। गौरव सिंह ने कहा कि विभाग के निदेशक द्वारा निकाली गई तुगलकी फरमान एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान आजसू ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष मांगे रखी। चार घंटे के तालाबंदी के बाद रांची विश्वविद्यालय सीवीएस निदेशक डॉ मुकेश चंद्र मेहता और सह निदेशक डॉ स्मृति सिंह आईएलएस के निदेशक डॉ मयंक मिश्रा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनकी उपस्थिति में लैंग्वेज लैब, कंप्यूटर लैब व कॉमन रूम खुलवाया गया। छात्रों ने रखी ये मांगें छात्रों ने कहा कि बीसीआआई के नियमानुसार आईएलएस का संचालन हो। स्वच्छ पीने का पानी और समय समय पर उसका सफाई हो। खेल का मैदान को व्यवस्थित किया जाए। कैंटीन को सुचारु रूप से खोला जाए। लैंग्वेज लैब और कंप्यूटर लैब को जल्द से जल्द खोला जाए किया जाए। फैकल्टी एवं कर्मचारियों की कमियों को अभिलंब पूरी की जाए और लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी को अभिलंब दूर किया जाए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह ,गौरभ सिंह, आयुष सिंह, अमन साहू, शिवम चौबे, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।