ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची में अब भी 2.60 लाख लोगों ने नहीं लिया एक भी डोज

रांची में अब भी 2.60 लाख लोगों ने नहीं लिया एक भी डोज

रांची समेत पूरे राज्य में 26 जनवरी से पहले 100 फीसदी टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। पर बुधवार 26 जनवरी तक रांची जिला के 88 फीसदी लोगों ने...

रांची में अब भी 2.60 लाख लोगों ने नहीं लिया एक भी डोज
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 27 Jan 2022 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

रांची समेत पूरे राज्य में 26 जनवरी से पहले 100 फीसदी टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। पर बुधवार 26 जनवरी तक रांची जिला के 88 फीसदी लोगों ने टीके की पहली डोज लगा ली थी। वहीं, 12 फीसदी लोगों ने अब तक टीके की एक भी डोज नहीं ली है। वहीं, रांची जिला के 42 फीसदी लोगों को टीके की दूसरी डोज लगानी बाकी है। बता दें कि रांची जिला में कुल 2130936 लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 1870304 लोगों ने अब तक टीका लगा लिया है। मतलब करीब 2 लाख 60 हजार लोगों ने एक भी डोज नहीं ली है। वहीं, करीब 1233660 को दूसरी डोज लगायी जा चुकी है।

रांची में अब तक 64 हजार किशोरों ने ही लिया टीका

रांची जिले में अबतक सिर्फ 64191 किशोरों ने ही टीका लगाया है, जो कुल लक्ष्य का महज 30 फीसदी ही है। टीकाकरण से जुड़े अफसरों का कहना कि रांची जिला का जो लक्ष्य है, उसे एक महीने में ही पूरा किया जा सकता था। पर किशोर टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे हैं। स्कूलों के बंद होने के कारण भी यह समस्या हो रही है। अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन की टीम अपने स्तर से भरपूर प्रयास कर रही है, टीकाकरण के लिए किशोरों का नहीं आना बड़ी समस्या है। बता दें कि संख्यावार टीकाकरण के मामले में भी रांची जिला राज्य में कई जिलों से पीछे है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें