ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीहजारीबाग की स्टेफी पटेल चुनी गईं फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2018

हजारीबाग की स्टेफी पटेल चुनी गईं फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2018

हजारीबाग की स्टेफी पटेल एफबीबी फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2018 चुनी गई हैं। कोलकाता में बीते 22 मार्च की रात ईस्ट जोन फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने मिस झारखंड का खिताब हासिल किया।...

हजारीबाग की स्टेफी पटेल एफबीबी फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2018 चुनी गई हैं। कोलकाता में बीते 22 मार्च की रात ईस्ट जोन फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने मिस झारखंड का खिताब हासिल...
1/ 2हजारीबाग की स्टेफी पटेल एफबीबी फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2018 चुनी गई हैं। कोलकाता में बीते 22 मार्च की रात ईस्ट जोन फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने मिस झारखंड का खिताब हासिल...
हजारीबाग की स्टेफी पटेल एफबीबी फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2018 चुनी गई हैं। कोलकाता में बीते 22 मार्च की रात ईस्ट जोन फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने मिस झारखंड का खिताब हासिल...
2/ 2हजारीबाग की स्टेफी पटेल एफबीबी फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2018 चुनी गई हैं। कोलकाता में बीते 22 मार्च की रात ईस्ट जोन फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने मिस झारखंड का खिताब हासिल...
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 25 Mar 2018 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग की स्टेफी पटेल एफबीबी फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2018 चुनी गई हैं। कोलकाता में बीते 22 मार्च की रात ईस्ट जोन फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने मिस झारखंड का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान 21 वर्षीया स्टेफी को मिस फोटोजेनिक और मिस रैंपवॉक का खिताब भी मिला।

प्रतियोगिता के दौरान पूर्वी भारत के 13 राज्य की प्रतिभागी चयनित हुईं। इन राज्यों में झारखंड, बिहार, मेघालय, असम, मिजोरम, ओडिशा, मणिपुर, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। इसमें झारखंड से तीन प्रतिभागी थीं, जिनका चयन पिछले महीने 25 फरवरी को किया गया था। स्टेफी पटेल से पहले पिछले साल धनबाद की वमिका निधि ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था।

स्टेफी की उपलब्धियां

स्टेफी इससे पूर्व भी कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में खिताब हासिल कर चुकी हैं। इनमें मिस टीन इंडिया 2016, कैंपस प्रिंसेस 2015 फाइनलिस्ट, मिस ग्लोबल ब्यूटी क्वीन इंडिया, मिस टीन इंटरनेशनल मॉडल ऑफ द इयर 2016 प्रमुख रूप से हैं। वह अभी दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई कर रही हैं। स्टेफी को नृत्य, मॉडलिंग से खास लगाव है। एक्टिंग भी कर रही हैं। नागपुरी फिल्म महुआ, तेलुगु फिल्म मेनु तेलची में बतौर अभिनेत्री काम कर रही हैं। एक विज्ञापन में अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर रही हैं।

आगे क्या होगा

आगामी जून महीने में पूरे देश (हर राज्य से) से 30 फाइनलिस्ट के बीच फाइनल प्रतियोगिता होगी, जिसमें तीन विजेता फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड चुनी जाएंगी। यही विजेता मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स, मिस एशिया पैसेफिक प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के फाइनल के लिए पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री पूजा चोपड़ा स्टेफी की मेंटर बनी हैं।

पिता ने कहा : बेटी पर गर्व है

हजारीबाग के कुम्हारटोली निवासी उनके पिता अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। उसने यह खिताब जीतकर पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। आशा है कि वह फाइनल में भी खिताब जीतेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें