
एआई का उपयोग कर लागत घटाने की पहल सेल करेगा: ईडी
रांची में, सेल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर ऊर्जा लागत को घटाने की पहल करेगा। इस्पात मंत्रालय भी एआई के महत्व को मान्यता दे रहा है। कार्यपालक निदेशक श्रवण कुमार वर्मा ने इस्पात उद्योग में एआई और मशीन लर्निंग की भूमिका पर एक कार्यशाला की जानकारी दी, जिसमें कई प्रमुख प्रौद्योगिकी भागीदार शामिल होंगे।
रांची, संवाददाता। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करते हुए ऊर्जा लागत घटाने पर सेल पहल करेगा। इस्पात मंत्रालय भी एआई के उपयोग पर जोर दे रहा है। यह जानकारी सेल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) श्रवण कुमार वर्मा ने शुक्रवार को दी। वह सेल के इस्पात भवन में एआई वर्कशॉप के कर्टेन रेजर इवेंट में बोल रहे थे। उन्होंने शनिवार को होने वाली एक दिनी तकनीकी संगोष्ठी की जानकारी दी। स्टील इंडस्ट्री में एआई के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज सॉफ्ट सेक्टर ने अपने प्रचालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नीक को अच्छी तरह से अपना लिया है। स्टील जैसे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को अभी भी इस टेक्नोलॉजी का पूरा फायदा मिलना बाकी है।

रॉ मटेरियल ट्रांसपोर्टेशन और ऑप्टिमाइजेशन के साथ निकल-क्रोमियम एलॉयइंग प्रोसेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल इस्पात क्षेत्र में हो रहा है। कहा कि कार्यशाला का विषय प्रचालन में सुधार के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का लाभ उठाना है। यह इस्पात एक्जीक्यूटिव हॉस्टल के उत्सव हॉल में ‘सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी), सेल के तत्वावधान में होगी। यह कार्यशाला इस्पात उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) की तेजी से बढ़ती भूमिका पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह भी बताया कि कैसे ये प्रौद्योगिकियां सेल के परिचालन के भीतर दक्षता, सुरक्षा, गुणवत्ता और लागत प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ा सकती हैं। कई प्रमुख प्रौद्योगिकी भागीदार भाग लेंगे। कार्यशाला में माइक्रोसॉफ्ट, सीमेंस लिमिटेड, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, टेक्निकल सेशन में प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन, केस स्टडी और स्टील मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनेबल्ड सॉल्यूशंस पर एक्सपर्ट भी शामिल होंगे। प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन से लेकर एनर्जी एफिशिएंसी और डिजिटल वर्कफ़्लो ट्रांसफॉर्मेशन भी शामिल होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




