ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीऐसे काम से दूर रहें, जो गलत रास्ते पर ले जाए: सीजीएम

ऐसे काम से दूर रहें, जो गलत रास्ते पर ले जाए: सीजीएम

होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रविवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया। रांची के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनय कुमार लाल इसके मुख्य अतिथि...

ऐसे काम से दूर रहें, जो गलत रास्ते पर ले जाए: सीजीएम
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 20 Feb 2022 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रविवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया। रांची के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनय कुमार लाल इसके मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि जो काम हमें गलत मार्ग पर ले जाता है, उससे दूर रहने की आवश्यकता है। हमें कोई भी ऐसा काम करने से बचना चाहिए, जिससे परेशानी उत्पन्न हो।

रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव कमला कुमारी ने कहा कि कानून के प्रति सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है। जिन बंदियों को सरकारी स्तर पर वकील की जरूरत है, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सम्पर्क कर सकते हैं। ऐसे बंदी के लिए प्राधिकार की ओर से वकील मुहैया कराये जाएंगे।

तीन मामलों का हुआ निष्पादन:

जेल अदालत में छोटे अपराध के तीन मामले लाए गए। तीनों मामले को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में प्रस्तुत किया गया। इसके बाद उनका निष्पादन हुआ। मामलों में कोडरमा निवासी खेसारी चौधरी के धुर्वा कांड संख्या 198-21, लोअर बाजार क्षेत्र निवासी मो आसिफ के हिन्दपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 110-21 और डोरंडा निवासी मनोज मुंडा के चुटिया थाना में दर्ज मामले 134-20 का निष्पादन संबंधित न्यायालय द्वारा किया गया।

जेल अदालत में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कावेरी कुमारी, नीरज कुमार, राजकुमार पांडेय, शम्भू महतो, रेलवे दंडाधिकारी गौतम गोविंद समेत 15 न्यायिक दंडाधिकारी, केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर समेत बड़ी संख्या में बंदी शामिल हुए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें