हर मजदूर के खाते में 10 हजार दे राज्य सरकार: ऐक्टू
रांची। ट्रेड यूनियन संगठन ऐक्टू ने झारखंड के हर मजदूर परिवार के खाते में...
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 17 May 2021 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें
ट्रेड यूनियन संगठन ऐक्टू ने झारखंड के हर मजदूर परिवार के खाते में राहत के तौर पर 10 हजार रुपए भेजने की मांग झारखंड सरकार से की है। मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजने के बाद ऐक्टू नेता भुवनेश्वर केवट ने कहा कि सभी गरीब और मजदूर परिवारों को प्रति व्यक्ति 10 किलो राशन व दाल, चीनी आदि सामग्री आपूर्ति करने की कोशिश सरकार को करनी चाहिए। सभी ग्रामीण और शहरी मजदूरों को मनरेगा के तहत 200 दिन काम और 500 रुपया मजदूरी भुगतान की गारंटी की जाए। कोरोना फ्रंट लाइन वर्करों को बीमा, विशेष भत्ता और सुरक्षा की गारंटी करने की भी मांग की गई।