Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsStaff Shortage at Itki Anchal Office Disrupts Administrative Work
एक हल्का महिला कर्मचारी के भरोसे है इटकी अंचल का प्रशासनिक कार्य

एक हल्का महिला कर्मचारी के भरोसे है इटकी अंचल का प्रशासनिक कार्य

संक्षेप:

इटकी अंचल कार्यालय में पिछले छह माह से कर्मियों की भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में केवल एक महिला कर्मचारी अनीता हेम्ब्रोम ही कार्य देख रही हैं। कर्मचारी न होने के कारण भूमि संबंधित महत्वपूर्ण कार्य जैसे म्यूटेशन समय पर नहीं हो पा रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है।

Nov 03, 2025 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

इटकी, प्रतिनिधि। इटकी अंचल कार्यालय में पिछले छह माह से कर्मियों की भारी कमी बनी हुई है, जिसके कारण प्रशासनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कार्यालय में सीआई और हल्का कर्मचारियों के पद लंबे समय से खाली हैं। वर्तमान में अंचल कार्यालय पूरी तरह एकमात्र हल्का महिला कर्मचारी अनीता हेम्ब्रोम के भरोसे चल रहा है, जिन्होंने सीआई का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रखा है। म्यूटेशन सहित जरूरी कार्य ठप, आमजन परेशान: कर्मचारियों के अभाव में भूमि संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य, विशेषकर म्यूटेशन, समय पर नहीं हो पा रहे हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को कार्यरत सीआई सह हल्का कर्मचारी गुरवा सिंह मुंडा सेवानिवृत्त हुए, जबकि 19 अप्रैल को हल्का कर्मचारी रितेश कुमार का तबादला हो गया। इसके बाद अनीता हेम्ब्रोम को हल्का क्षेत्र एक, दो, तीन के साथ-साथ सीआई का कार्यभार भी सौंप दिया गया। पदस्थापन के लिए पत्राचार जारी: इस संबंध में सीओ मोहम्मद अनीश ने बताया कि अंचल में कर्मचारियों के जल्द पदस्थापन को लेकर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थिति में सुधार की उम्मीद है।