ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीश्रीकृष्ण संदेश अमृत वाणी का आयोजन 31 को

श्रीकृष्ण संदेश अमृत वाणी का आयोजन 31 को

रांची। वरीय संवाददाता, श्रीकृष्ण विकास परिषद की ओर से 31 जनवरी को झारखंड विधानसभा परिसर स्थित सभागार में श्रीकृष्ण संदेश अमृत वाणी कार्यक्रम का...

श्रीकृष्ण संदेश अमृत वाणी का आयोजन 31 को
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 08 Jan 2021 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

श्रीकृष्ण विकास परिषद की ओर से 31 जनवरी को झारखंड विधानसभा परिसर स्थित सभागार में श्रीकृष्ण संदेश अमृत वाणी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर होने वाले यादव मिलन समारोह में पारम्परकि छऊ नृत्य, गो पूजन समेत कई अन्य आयोजन होंगे।

संगठन की शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में हुई बैठक में आयोजन को लेकर चर्चा हुई। आयोजन के लिए 15 जनवरी को तैयारी समिति बनाने पर भी सहमति बनी। संस्था की ओर से वनभोज का भी आयोजन होगा। बताया गया कि कार्यक्रम में दूसरे राज्य से भी समाज के प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

बैठक में कैलाश यादव, अध्यक्ष सुरेश राय, सचिव रामकुमार यादव, सूरज गोप, सुनील यादव, विनोद यादव, सागर यादव, मंटू यादव, कृष्णा यादव, शंकर यादव और अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें