जगमोहन ब्रदर्स और अगरटोली एफसी सेफा में
अनगड़ा में जनकल्याण समर्पण संस्थान द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ट्रिपल जंप में रितिका सैनी ने स्वर्ण, गायत्री कुमारी ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण, और मोनिका कुमारी ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। फुटबॉल में जगमोहन ब्रदर्स और आगरटोली एफसी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव सिकिदिरी में शुक्रवार को ट्रिपल जंप सब जूनियर में रितिका सैनी को स्वर्ण, आयुषी जायसवाल को रजत, मिताली कुमारी कांस्य, जूनियर में गायत्री कुमारी को स्वर्ण, मनिका कुमारी रजत, श्रेयसी कुमारी कांस्य, सीनियर में मोनिका कुमारी स्वर्ण, दीप्ति कुमारी रजत, नेहा कुमारी को कांस्य मिला। 100 मीटर पीछे दौड़ सब जूनियर में अनु कुमारी स्वर्ण, मनीषा कुमारी रजत, मलक शाहीन कांस्य, हाई जंप जूनियर में गायत्री कुमारी स्वर्ण, सोनम कुमारी रजत, मोनिका कुमारी को कांस्य मिला। सब जूनियर रितिका सैनी स्वर्ण, मायुति कुमारी रजत, संध्या कुमारी ने कांस्य मेडल जीता। फुटबॉल बालक वर्ग में जगमोहन ब्रदर्स और आगरटोली एफसी सेमीफाइनल में पहुंची।
पहले क्वार्टर फाइनल में जगमोहन एफसी ने साल्हन एफसी को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रितेश थापा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नायक ब्रदर्स गेतलसूद और आगरटोली के बीच रोमांचक मुकाबले में आगरटोली एफसी राजेश कुमार ने 10वें मिनट में शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। इसके लिए राजेश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और भाजयुमो झारखंड के कोषाध्यक्ष श्रीनिवास ने मेडल सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। मौके पर अध्यक्ष सुजीत कुमार, उपाध्यक्ष बिरसा करमाली, कोषाध्यक्ष रमन कुमार, पिंकी कुमारी सक्रिय सदस्य विजय सिंह, अजीत कुमार, कृष्ण गोपाल भद्र, लखींद्र बेदिया, विवेक बेदिया, राहुल कपटदार, टिकेश्वरी, अक्षय रजवार, कमलकांत साव, सूरज जायसवाल और कृष्णा जायसवाल आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




