माहेर आश्रम में समर कैंप का उद्घाटन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

चान्हो। माहेर आश्रम, बिजुपाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय समर सह स्पोर्ट्स कैंप 2026 का शुभारंभ बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद

माहेर आश्रम में समर कैंप का उद्घाटन

चान्हो, प्रतिनिधि। माहेर आश्रम बिजुपाड़ा में तीन दिवसीय समर सह स्पोर्ट्स कैंप 2026 का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अधिवक्ता सह समाजसेवी आशुतोष तिवारी और बीपीओ इम्तियाज ने संयुक्त रूप से किया। कैंप में बच्चों ने खेल, नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुणे से आए अतिथि हीरा ताई, मंगेश जी, प्रशांत जी और प्रसेनजीत जी रहे। इसके साथ ही दो विदेशी मेहमानों की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम को खास बना दिया। आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, सांस्कृतिक और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी।

इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।