Spiritual Gathering in Ranchi Sadhvi Rekha s Teachings on Tulsi Worship and Guru s Wisdom तुलसी जी की पूजा करने से वातावरण में शुद्धता आती है : साध्वी रेखा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSpiritual Gathering in Ranchi Sadhvi Rekha s Teachings on Tulsi Worship and Guru s Wisdom

तुलसी जी की पूजा करने से वातावरण में शुद्धता आती है : साध्वी रेखा

रांची में साध्वी शिष्या रेखा बहन का सत्संग महावीर मंदिर धर्मशाला में हुआ। उन्होंने गुरु महिमा और मंत्र जाप के महत्व पर चर्चा की। तुलसी पूजा की महिमा बताते हुए कहा कि यह वातावरण को शुद्ध करती है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 29 Dec 2024 09:27 PM
share Share
Follow Us on
तुलसी जी की पूजा करने से वातावरण में शुद्धता आती है : साध्वी रेखा

रांची, वरीय संवाददाता। श्री योग वेदांत सेवा समिति और युवा सेवा संघ के तत्वावधान में साध्वी शिष्या रेखा बहन का सत्संग डोरंडा शिव मंदिर महावीर मंदिर धर्मशाला में हुआ। दीप प्रज्वलित करने के बाद सत्संग 12 बजे प्रारंभ हुआ। इसमें साध्वी रेखा बहन ने गुरु महिमा का बखान वेदों के अनुसार किया। उन्होंने कहा कि मंत्र जाप की महिमा सरल शब्दों में बताया। भक्तों ने तुलसी पूजा भी की। तुलसी पूजन की महिमा के बारे में उन्होंने बताया की हर घर में तुलसी की पूजा होती है। तुलसी की पूजा से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। तुलसी को जल देना, दीपक जलाना और धूप जलाने से वातावरण में शुद्धता आती है। गुरु के वचनों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने 25 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक तुलसी पूजन करने का विधान बताया। तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को होता है, लेकिन 15 दिन पहले से ही भक्त अलग-अलग मोहल्ले में तुलसी का पौधा बांटने लगते हैं। एक सप्ताह तक कार्यक्रम चलता रहता है। लोग संस्कार भूलकर नए कैलेंडर वर्ष के चक्कर में फंस जाते हैं। जहां मदिरापान, मांसाहार प्रारंभ होता है। पश्चिमी संस्कृति हावी होती है। सभी सत्संग में आए हुए बच्चे, महिला और पुरुष ने गुरु के दिव्य वचनों का अनुपालन करने का संकल्प लिया। इससे पूर्व दीप प्रज्वलित श्री योग विधानसभा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और ऋषि प्रसाद के बिहार झारखंड के संचालक संदीप भाई ने किया। यहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने आने वाले महाकुंभ में सेवा करने का संकल्प लिए। ऋषि प्रसाद पत्रिका 50 करोड़ की संख्या में वितरित की जाएगी। इसमें देश नहीं विदेश के सभी शिष्यों का सहयोग होगा। सत्संग के आयोजन में साहित्य केंद्र लालजी हिरजी रोड के संचालक प्रवीन, मनीष, विशाल, अर्जुन, राम साहब की भूमिका रही। महाआरती के पश्चात सभी लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।