गोष्ठी में सामूहिक साधना और सामाजिक नवनिर्माण पर जोर

Dec 22, 2025 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची के गायत्री प्रज्ञा पीठ में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें आध्यात्मिक साधना और समाज सुधार पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सामूहिक साधना के वैज्ञानिक प्रभाव पर प्रकाश डाला और आंतरिक शुद्धि के महत्व को बताया। इस अवसर पर जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया, जिसमें युग साहित्य और अन्य सामग्री वितरित की गई।

गोष्ठी में सामूहिक साधना और सामाजिक नवनिर्माण पर जोर

रांची, प्रमुख संवाददाता। एचईसी के धुर्वा बस स्टैंड स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में सोमवार को विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रज्ञा पीठ के मुख्य ट्रस्टी भाई मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में आध्यात्मिक साधना के साथ-साथ समाज सुधार के विभिन्न गंभीर मसलों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने साधनात्मक अनुष्ठान विधान के वैज्ञानिक पक्ष को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान समय महाध्वंस और नवसृजन के बीच एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। उन्होंने सामूहिक साधना के वैज्ञानिक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघबद्ध साधनात्मक उपचार मानवीय हृदय और अंतराल में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आवश्यक है।

वक्ताओं ने जोर दिया कि आज के समय में आंतरिक शुद्धि और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से ही अभीष्ट प्रभाव पैदा किया जा सकता है। इस अवसर पर शांतिकुंज मुख्यालय के सप्त सूत्रीय कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। साथ ही संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दीपक दयाल प्रसाद की देखरेख में नामकुम क्षेत्र के जोरार गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस ग्रामीणों के बीच युग साहित्य, गायत्री चालीसा, अखंड ज्योति और युग निर्माण योजना से संबंधित सामग्री व स्टीकर का वितरण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;