तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मवेशी की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

सोमवार को तोरपा थाना क्षेत्र के सटाल पंजाबी ढाबा के पास तेज रफ्तार ग्लैमर बाइक ने एक गाय को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में किसान सेवक साहू की गाय की मौत हो गई और चार युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मवेशी की मौत

तोरपा, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के सटाल पंजाबी ढाबा के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ग्लैमर बाइक ने गाय को टक्कर मार दी। दुघर्टना में किसान सेवक साहू की गाय की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार चार युवक घायल हो गये। घायलों में सुखराम बरजो, पुसा कोंगाडी, रोशन कोंगाडी तीनों गरई डिगरी निवासी व अरुण केरकेट्टा कमडारा निवासी शामिल हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से तोरपा रेफरल अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल सुखराम बरजो को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि चारो युवक एक ही बाइक में सवार होकर अम्मा पकना से वापस गरई डिगरी अपने गांव लौट रहे थे।

इसी क्रम में सटाल के पास हादसा हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।