ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीबच्चों व गर्भवतियों के लिए कल से विशेष टीकाकरण अभियान

बच्चों व गर्भवतियों के लिए कल से विशेष टीकाकरण अभियान

मिशन इंद्रधनुष: रांची समेत राज्य के 11 जिलों में कल से दो चक्रों में चलेगा

बच्चों व गर्भवतियों के लिए कल से विशेष टीकाकरण अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 20 Feb 2021 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मिशन इंद्रधनुष:

रांची समेत राज्य के 11 जिलों में कल से दो चक्रों में चलेगा मिशन इंद्रधनुष

0 से 2 वर्ष के बच्चों का होगा टीकाकरण, पहला चरण 22 से आठ मार्च तक

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो

रांची समेत राज्य के 11 जिलों में नियमित टीकाकरण से छूटे हुए 0 से 2 वर्ष तक के बच्चे व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को लेकर सोमवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा। सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत यह अभियान दो चक्रों में चलेगा। इसमें पहला चक्र 22 फरवरी को शुरू होकर 8 मार्च तक और दूसरा चक्र 22 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत जो भी गर्भवती महिलाएं व बच्चे (0-2 वर्ष) नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। उनका टीकाकरण किया जाएगा।

रांची में 2393 बच्चे व 953 महिलाओं को टीका :

इसके तहत रांची में नियमित टीकाकरण से वंचित 2393 बच्चे व 953 गर्भवती महिलाओं को टीका दिया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ विजय बिहारी प्रसाद ने बताया कि इसके लिए जिले में 922 केंद्र चिह्नित कर टीकाकरण की तैयारी पूरी की जा चुकी है। कोविड को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में कोविड के प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। जिन जिलों में टीकाकरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे, उनमें रांची, चतरा, देवघर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, लातेहार, पाकुड़ और पलामू शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें