शुद्ध और त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने पर जोर

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाना था।

शुद्ध और त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने पर जोर

अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं (बीएलए) के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आगामी मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाना है। शिविर में बीडीओ जयपाल सोय, बीपीओ पंकज तिर्की, बीपीओ कमला एक्का और राजकुमार लोहरा ने प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों ने बताया कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और पलायन के कारण मतदाता सूची में नामों की पुनरावृत्ति की संभावना रहती है। ऐसे मामलों को घर-घर सत्यापन के माध्यम से दुरुस्त करना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान संवैधानिक प्रावधानों, मतदाता बनने की पात्रता, नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 तथा निवास स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही स्व-सत्यापित घोषणा पत्र, परिवार समूहीकरण, पतों के मानकीकरण और मतदान केंद्रों के युक्तिकरण में बीएलए-2 की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, सुनील महतो, जगेश्वर महतो, अगमलाल महतो, सोनू महतो, एतवा उरांव, योगेंद्र बेदिया सहित बड़ी संख्या में बूथ स्तरीय अभिकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।