
बालाजी मंदिर में विशेष अनुष्ठान, श्याम भक्तों ने की पूजा-अर्चना
रांची के श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में सफला एकादशी पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने धर्म, अर्थ, मोक्ष और कामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। वहीं, हरमू रोड पर श्री श्याम मंदिर में भजन-कीर्तन एवं पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।
रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड के श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में सफला एकादशी पर सोमवार को विशेष अनुष्ठान हुए। सुबह में जगत नियंता के विश्वरूप दर्शन के बाद अभिषेक हुआ। दैनिक पूजा, भोग चढ़ाने के बाद कुंभ, नक्षत्र एवं कुमकुम आरती हुई। अनुष्ठान में शामिल श्रद्धालुओं ने धर्म, अर्थ, मोक्ष और कामना की पूर्ति के लिए मंगल प्रार्थना की। अर्चक सत्यनारायण गौतम, गोपेश आचार्य और श्री नारायण दास ने अनुष्ठान संपन्न कराए। विशेष अनुष्ठान में राम अवतार नरसरिया, अनूप अग्रवाल, प्रदीप नरसरिया, घनश्याम दास शर्मा, राजेश सुल्तानिया, गौरीशंकर साबू, रंजन सिंह, ओमप्रकाश गाड़ोदिया, शम्भूनाथ पोद्दार, प्रभाष मित्तल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
श्री श्याम मंदिर, हरमू रोड इधर, श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में सफला एकादशी पर पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। सुबह में वरदानी शीश की पूजा के बाद शृंगार हुआ। रात में ज्योत प्रज्जवलित किए जाने व श्री गणेश वंदना के साथ एकादशी कीर्तन आरंभ हुआ। इसमें श्याम भक्तों ने भजन प्रस्तुत किया। मंडल के निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, अनिल नारनौली ने ग्यारस पूजन एवं ज्योत आयोजन में योगदान किया। यजमान अविनाश, नीलू ठाकुर ने सेवादारी की। अनुष्ठान में मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया अशोक लड़ियां मंत्री विष्णु चौधरी उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल, कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, राजेश ढंढ़ानियां, गौरव झा, सृष्टि झा, रोशन खेमका, हेमंत जोशी, तनय काठपाल, एनी सिंह, प्रकाश सरावगी, दिनेश अग्रवाल, किशन शर्मा, लोकेश जालान, सर्वेश अग्रवाल व अन्य की भागीदारी रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




