राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में विशेष अनुष्ठान
रांची के पुंदाग स्थित राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में सोमवार को अक्षय तृतीया पर विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में भोग चढ़ाने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, और संगठन के सदस्यों ने भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झुमाया।

रांची, प्रमुख संवाददाता। पुंदाग के राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में सोमवार को अक्षय तृतीया पर विशेष अनुष्ठान हुए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सभी के लिए सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इससे पूर्व फूलों से सजे मंदिर में दैनिक पूजा हुई। भोग चढ़ाने और आरती के बाद श्याम भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। पुजारी पंडित अरविंद पांडेय ने अनुष्ठान संपन्न कराए। दोपहर में संगठन के सदस्यों ने भजन प्रस्तुत कर भक्त्तों को घंटों तक झुमाया।संगठन के डूंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, विष्णु सोनी, अंजनी अग्रवाल, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, सुरेश भगत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


