उजला रविवार पर मांडर चर्च में विशेष प्रार्थना
उजला रविवार पर मांडर चर्च में विशेष प्रार्थना 45 बच्चों ने ग्रहण किया प्रथम परमप्रसाद

मांडर, प्रतिनिधि। संत अलोईस कैथोलिक चर्च मांडर में रविवार को ‘उजला रविवार’ के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मसीही श्रद्धालु शामिल हुए और 45 बच्चों ने पहली बार परमप्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर चर्च में विशेष पवित्र मिस्सा का आयोजन हुआ। मुख्य अनुष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर बिपिन कंडुलना ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने से मानव जीवन में नई आशा और विश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यीशु अपने शिष्यों को दर्शन देकर उनके विश्वास को मजबूत करते हैं और हमें भी उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान 45 बच्चों ने पहली बार प्रभु के शरीर और रक्त के प्रतीक स्वरूप परमप्रसाद ग्रहण किया, जिसे उनके धार्मिक जीवन का महत्वपूर्ण क्षण माना जाता है। आयोजन में फादर सुधीर करकेट्टा, फादर संजय, फादर जॉन शैलेन्द्र टोप्पो, फादर पीटर सांगा, फादर ब्रूनो खलखो और फादर चोन्हास तिग्गा ने सहयोग किया। इस मौके पर आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


