Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSpecial POCSO Court Convicts Paulus Tirkey for Rape of 7-Year-Old Girl in Ranchi
बच्ची से दुष्कर्म मामले में युवक दोषी करार, सजा 26 को

बच्ची से दुष्कर्म मामले में युवक दोषी करार, सजा 26 को

संक्षेप:

रांची में एक विशेष पोक्सो अदालत ने स्कूल भेजने के बहाने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी पौलुस तिर्की को दोषी ठहराया है। घटना 12 सितंबर 2022 को हुई थी। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ...

Aug 21, 2025 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। स्कूल छोड़ने के बहाने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त पौलुस तिर्की को पोक्सो मामले की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। घटना को 12 सितंबर 2022 को अंजाम दिया गया था। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने दूसरे दिन नामकुम थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें अभियुक्त पर आरोप है कि 12 सितंबर 2022 की सुबह आठ बजे बच्ची के घर आया और बच्ची को स्कूल भेजने के बहाने ले गया और करीब 10 बजे बच्ची रोते हुए घर वापस आई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूछने पर उसने बताया कि चाचा उसे स्कूल नहीं ले गए, बल्कि चूना-भट्ठा के पास एक जर्जर मकान में ले गए और गलत काम किया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नामकुम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुनवाई के दौरान एपीपी ने ठोस गवाही दर्ज कराई। जिसके आधार पर अदालत ने अभियुक्त को दोषी ठहराया है।