गजटांड मंदिर में विशेष बैठक आज
Nov 22, 2025 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
खूंटी के गजटांड मंदिर परिसर में रविवार को 11 बजे एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा होगी और आगे की योजना पर निर्णय लिया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सदस्यों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

खूंटी, संवाददाता। शहर के गजटांड मंदिर परिसर में रविवार को दिन के 11 बजे विशेष बैठक आयोजित की गई है। गजटांड मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित बैठक में मंदिर निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति पर चर्चा की जाएगी और आगे की रूपरेखा पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। समिति ने कहा कि मंदिर निर्माण समाज का सामूहिक कार्य है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता निभाएं। समिति ने बैठक में सभी सनातनी, श्रद्धालुओं, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं संरक्षकों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




