खूंटी क्लब में पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की बैठक 16 को

Jan 14, 2026 09:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खूंटी में 16 जनवरी को पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की विशेष बैठक होगी। बैठक का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या को शून्य प्रतिशत दर्शाने वाले सर्वेक्षण पर चर्चा करना है। समिति के अध्यक्ष महादेव साहू ने बैठक में आगे की रणनीति तय करने की बात कही और सभी जातियों से शामिल होने की अपील की है।

खूंटी क्लब में पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की बैठक 16 को

खूंटी, संवाददाता। पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की एक विशेष बैठक 16 जनवरी को खूंटी क्लब में आयोजित की जाएगी। बैठक शाम 3 बजे से शुरू होगी। समिति के जिला अध्यक्ष महादेव साहू ने बताया कि विगत वर्षों में सात जिलों में कराए गए सर्वेक्षण में पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या को शून्य प्रतिशत दर्शाया गया है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। इसी मुद्दे को लेकर बैठक में आगे की रणनीति और आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर उग्र आंदोलन का भी निर्णय लिया जा सकता है। बैठक से पूर्व उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;