ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीमतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए तीन दिन चलेगा विशेष अभियान

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए तीन दिन चलेगा विशेष अभियान

मतदाता सूची में युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 18 से 22 जुलाई तक अभियान चलेगा। इस दिन सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कॉलेज, संस्थानों में भी शिविर लगाया जाएगा। वैसे मतदाता...

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए तीन दिन चलेगा विशेष अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 01 Jul 2017 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें

मतदाता सूची में युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 18 से 22 जुलाई तक अभियान चलेगा। इस दिन सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कॉलेज, संस्थानों में भी शिविर लगाया जाएगा। वैसे मतदाता जिनके उम्र एक जनवरी 2017 तक 18 साल की हो गई है, उनका नाम प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की जा रही है। रांची के उप निर्वाचन पदाधिकारी गीता चौबे ने बताया कि मतादाता सूची में नाम शामिल करने और त्रुटियों को दूर करना नियमित प्रक्रिया है, लेकिन 18 जुलाई से जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। नए लोगों के नाम शामिल करने के बाद 2018 में होने वाले निकाय चुनाव में नए मतादाता भी शामिल होंगे। निकाय चुनाव मई में होगा। जनवरी 2018 तक जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल होगा वह मतदान दे सकते हैं। इसी सूची के आधार पर चुनाव कराया जाएगा।नाम जोड़ने के लिए लोग अपने मतदान केंद्र में जा सकते हैं। इसके अलावा प्रखंड, अनुमंडल या जिला कार्यालय में भी जाकर नाम दर्ज करा सकते हैं। पिछले निकाय चुनाव में मतदान केंद्र बदलने और वोटरों का नाम नहीं होने से परेशानी को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सीमांकन नए सिरे से किया जा रहा है। जिनके नाम अपने वार्ड के अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केंद्र में नहीं हैं वह भी इसके लिए आवेदन दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक फॉर्म भरना होगा। इसके बाद उस पर कार्रवाई होगी। फिलहाल रांची जिले में 20, 56, 444 मतदाता हैं। इनमें 10, 73, 864 पुरुष और 9, 82, 543 महिला मतदाता हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें