संभाग स्तरीय सत्संग में रामगढ़ अंचल की मंडली अव्वल
दक्षिण झारखंड संभाग स्तरीय सत्संग मंडली प्रतियोगिता मंगलवार को बरियातू रोड स्थित मारवाड़ी आरोग्य भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समाज में धर्म और संस्कृति का संरक्षण करना था। रामगढ़ अंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गुमला और पलामू ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिण झारखंड संभाग स्तरीय सत्संग मंडली प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बरियातू रोड स्थित मारवाड़ी आरोग्य भवन में किया गया। एकल अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समाज में धर्म और संस्कृति का संरक्षण करना है। प्रतियोगिता में गढ़वा, पलामू, सिमडेगा, जमशेदपुर सहित विभिन्न अंचलों की टोलियों ने भजन-कीर्तन की शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रतिस्पर्धा में रामगढ़ अंचल ने प्रथम, गुमला ने द्वितीय और पलामू (पांकी) अंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को अयोध्या धाम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, डॉ. ललन शर्मा, रेखा जैन, राष्ट्रीय सह अभियान प्रमुख जीतू पाहन, मुदित धरणीधरका, संजय साहु, उत्सव पाराशर सहित गणमान्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


