
चान्हो में टाना भगत स्मारक समिति की बैठक
चान्हो में सोमा टाना भगत स्मारक समिति की बैठक हुई, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी सोमा टाना भगत की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। दो अक्तूबर को बीजूपाड़ा चौक पर मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।...
चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के टांगर पंचायत भवन में सोमवार को सोमा टाना भगत स्मारक समिति की बैठक मंगरू भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दो अक्तूबर बीजूपाड़ा चौक में स्वतंत्रता सेनानी और क्षेत्र के पहले विधायक सोमा टाना भगत की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मेला लगाने और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई और सदस्यों को विभिन्न कामों की जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं अगली बैठक आयोजित करने की बात कही गई। मौके पर सज्जाद अंसारी, मन्ना उरांव, अब्दुल कुदूस, इरशाद खान, मो. इश्तियाक, ऐनुल मौजूद थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


