सांसद मद से लगे सोलर हाईमास्ट लाइट बना शो पीस

Jan 03, 2026 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

सिल्ली में सांसद मद से लगाए गए सोलर हाई मास्ट लाइट एक सप्ताह बाद ही खराब हो गए हैं। ये लाइट केवल आधा घंटा जलते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सांसद से आग्रह किया है कि इन लाइटों को जल्द ठीक किया जाए।

सांसद मद से लगे सोलर हाईमास्ट लाइट बना शो पीस

सिल्ली,प्रतिनिधि। सिल्ली में सांसद मद से लगाया गये कई सोलर हाई मास्ट लाइट लगाने के एक सप्ताह के बाद से ही खराब पड़ा है और अब ये महज शोपीस बन कर रह गया है। जिसमें सिल्ली के निचे टोला,काली मंदिर चौक, बस स्टैंड एवं प्रखंड कॉलोनी में लगे सोलर हाईमास्ट लाइटों का हाल यह है कि शाम को केवल आधा घंटा ही जलने के बाद अंधेरा हो जाता है। इससे मोहल्ले में आने- जाने वालों को अंधेरे के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रखंड कॉलोनी एवं सिली नीचे टोला के स्थानीय लोगों ने बताया कि इन लाइट के टावरों को करीब दो महीने पहले ही लगाया गया है।

शुरुआती में एक सप्ताह तक काफी अच्छी रोशनी के साथ रात भर सबेरे तक जलता था। लेकिन एक ही सप्ताह बाद जिन लोगों ने इसे लगाया था वे लोग ही इसके कुछ उपकरण को शाम के अंधेरे में आकर बदल दिए। तब लोगों ने इसे बदलने का कारण भी पूछा तो बताया कि इसे गलती से यहां लगा दिया गया था, इसलिए बदलना जरूरी है। आसपास के लोगों ने बताया कि जब से इसके समान बदल दिए गए तब से ही शाम को केवल आधे घंटे तक ही जलता है फिर रात भर अंधेरा छाया रहता है। लोगों ने आशंका जताया कि वहीं लोगों ने काली मंदिर चौक एवं बस स्टैंड के हाईमास्ट लाइट के सामानों को भी रात के अंधेरे में बदल दिया होगा, जिसके कारण लाइट दो-तीन घंटा जलने के बाद ही बंद हो जाती है। लोगों ने सासंद से आग्रह किया है कि इसे अविलंब ठीक कराया जाए ताकि लोगों को अंधेरे से परेशानी न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;