ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसीएम से बिना वार्ता के कूटे में नहीं होने देंगे सामाजिक आर्थिक सर्वे

सीएम से बिना वार्ता के कूटे में नहीं होने देंगे सामाजिक आर्थिक सर्वे

मुख्यमंत्री से बिना वार्ता किए कूटे के आसपास के गांव में आर्थिक-सामाजिक सर्वे नहीं होने दी जाएगी। यह निर्णय गुरुवार को कूटे गांव में रैयतों और भुईहर...

सीएम से बिना वार्ता के कूटे में नहीं होने देंगे सामाजिक आर्थिक सर्वे
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 04 Dec 2020 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

मुख्यमंत्री से बिना वार्ता किए कूटे के आसपास के गांव में आर्थिक-सामाजिक सर्वे नहीं होने दी जाएगी। यह निर्णय गुरुवार को कूटे गांव में रैयतों और भुईहर खतियानी किसानों की बैठक में लिया गया। डॉ वासवी किड़ो ने कहा कि गांव में सर्वे के नाम पर गैर खतियानी और बाहरी लोगों का नाम दर्ज किया जा रहा है। धुर्वा और बिरसा चौक के लोग सरकारी फारमेंट भर रहे हैं। जबकि खिजरी के विधायक राजेश कच्छप के आवास में सीओ के साथ हुई बैठक में तय हुआ था कि फारमेट में खतियानी रैयतों का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। वासवी ने कहा कि जब बुधवार को कूटे गांव में सर्वे प्रारंभ हुआ तो सर्वे फारमेट से 3 नंबर पृष्ठ ही गायब कर दिया गया। स्थानीय राहुल उरांव ने कहा कि विगत 6 मार्च को एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले का स्थायी समाधान की मांग की थी। परंतु लॉकडाउन के कारण इस मामले पर निर्णय नहीं हो सका।

दूसरी ओर एचईसी हटिया विस्थापित परिवार समिति ने भी नगड़ी प्रखंड कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वे का विरोध किया। मौके पर जयंत जयपाल सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश केरकेट्टा, एनुल हक, जिला परिषद सदस्य करमदेव सिंह, चेटे मुखिया अजय कच्छप, मनोज उरांव, लक्ष्मी देवी, मेरी तिर्की, राजकुमार सिंह, रोहित बैठा, राजू लोहरा, सोनू महतो, ललिता देवी, प्रतिमा कच्छप सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें