Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSMP Kali Charan Munda and Congress Leader Ravi Mishra Console Family of Late Soma Munda
दिवंगत पड़हा राजा के परिजनों से मिले सांसद कालीचरण मुंडा 

दिवंगत पड़हा राजा के परिजनों से मिले सांसद कालीचरण मुंडा 

संक्षेप:

सांसद कालीचरण मुंडा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने दिवंगत सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सोमा मुंडा की हत्या दुखद है और दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद, उन्होंने गंभीर रूप से घायल फादर जोनसन भेंगरा का हालचाल भी जाना।

Jan 09, 2026 08:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

खूंटी, संवाददाता। सांसद कालीचरण मुंडा एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने शुक्रवार को हुटार के चलागी में दिवंगत पड़हा राजा सोमा मुंडा के परिजनों से मुलाकात कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि सोमा मुंडा की हत्या एक दुखद और निंदनीय घटना है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रशासन पर लगातार दबाव बनाया जाएगा। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने भी पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद दोनों नेता डोडमा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल फादर जोनसन भेंगरा का हालचाल जानने देवनिका अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने फादर के परिजनों से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सांसद ने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि घायल फादर को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। इस दौरान आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, आनमोल होरो, विजय स्वांसी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।