ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसिमडेगा: चाकू का भय दिखा अपराधियों ने लूटे आठ लाख के गहने

सिमडेगा: चाकू का भय दिखा अपराधियों ने लूटे आठ लाख के गहने

सदर थाना क्षेत्र स्थित शहरी क्षेत्र के सामटोली गढाटोली मुहल्ले में बुधवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दो नकाबपोश अपराधियों ने बुधवार की सुबह लगभग तीन बजे शिक्षक...

सिमडेगा: चाकू का भय दिखा अपराधियों ने लूटे आठ लाख के गहने
संवाददाता,सिमडेगाWed, 19 Sep 2018 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाना क्षेत्र स्थित शहरी क्षेत्र के सामटोली गढाटोली मुहल्ले में बुधवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दो नकाबपोश अपराधियों ने बुधवार की सुबह लगभग तीन बजे शिक्षक प्रेम कुमार शर्मा के घर से लगभग आठ लाख रुपए के जेवर और पचास हजार रुपए नकद लूट लिए।  घटना के बाद शिक्षक संघ ने भी एसपी से मुलाकात कर अपराधियों को गिरफ्त में करते हुए लूटे गए गहनों की बरामदगी की मांग की।
 जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग तीन बजे शिक्षक की मां सुशीला देवी शौच के लिए गई थी। शौच के बाद जब वह लौटकर वापस अपने रूम में आकर लेटी तो दो नकाबपोश अपराधी उसके गले से सोने की चेन छिन लिए। इसके बाद उन्होंने घर में रखे पैसे और जेवर देने के बाद की मांग की।  सुशीला द्वारा आनाकानी करने पर अपराधियों ने दूसरे में सो रही पोती को ने से मारने की धमकी दी। सुशीला ने बताया कि वे डर से अलमीरा की चाबी अपराधियों को सौंप दिया। इसके बाद अपराधी अलमीरा में रखे सामान को लेकर पीछे से रास्ते से भाग निकले।  इधर घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद घटना स्थल पहुंचे और पीडिता सुशीला देवी से घटना की जानकारी लेने के बाद अज्ञात अपराधियों की गिरफतारी के लिए छापामारी अभियान शुरू कर दिया।  इस मामले में एसपी संजीव कुमार ने बताया कि शहर में घटी उक्त लूट की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि लूट की घटना केउदभेदन के लिए डॉग स्कायड की टीम मंगाई गई है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें