Silli MLA Amit Mahato Proposes to Honor Martyr Jitaram Bediya in Assembly विधानसभा सभा में शहीद की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखेंगे : अमित, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSilli MLA Amit Mahato Proposes to Honor Martyr Jitaram Bediya in Assembly

विधानसभा सभा में शहीद की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखेंगे : अमित

सिल्ली विधायक अमित महतो ने स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद जीतराम बेदिया की 222वीं जयंती समारोह में भाग लिया। उन्होंने विधानसभा में जीतराम बेदिया की तस्वीर लगाने का प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया। समारोह...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 30 Dec 2024 09:07 PM
share Share
Follow Us on
विधानसभा सभा में शहीद की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखेंगे : अमित

अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिल्ली विधायक अमित महतो प्रखंड की टाटी और बरवादाग पंचायत के मुसंगू के जिरकी मैदान में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद जीतराम बेदिया की 222वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विधानसभा सभा के आगामी सत्र में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद जीतराम बेदिया की विधानसभा के अंदर तस्वीर लगवाने का प्रस्ताव रखेंगे। इससे पूर्व शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सुरसू मुखिया सुमित्रा देवी, उपमुखिया बीरबल बेदिया, हरदयाल मुंडा, रिझुआ मुंडा, बालेश्वर बेदिया, पुष्पा देवी, सहीराम मुंडा, सुखराम बेदिया, चमनराम बेदिया, पूर्व मुखिया एतवा बेदिया, माया बेदिया, बबलू महतो, जीतराम बेदिया, सीताराम बेदिया और गणेश बेदिया आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।