Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSilli MLA Amit Kumar Mahto Addresses Public Issues at Janta Darbar
अनगड़ा में सिल्ली विधायक ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी

अनगड़ा में सिल्ली विधायक ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी

संक्षेप:

सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रविवार को टाटी और सुरसू पंचायत में जनता दरबार आयोजित किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आवेदन प्रखंड के अधिकारियों को सौंपे। बीडीओ जयपाल सोय ने समस्याओं के...

Sun, 5 Jan 2025 09:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रविवार को टाटी और सुरसू पंचायत में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों का आवेदन लेकर प्रखंड के अधिकारियों को निष्पादन के लिए दिया। बीडीओ जयपाल सोय ने सात दिन के अंदर संबंधित समस्याओं का निष्पादन करने का आश्वासन लोगों को दिया। मौके पर बीपीओ अवनिन्द्र कुमार, कृषि पदाधिकारी अघनु पाहन, बीटीएम सविता जोजो, देवनारायण सिंह मुंडा, को-ऑर्डिनेटर राजन, बीडब्ल्यूओ संतोष कुमार, मनरेगा जेई गौतम, पंचायत सचिव शजाद आलम आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजन में रिझुवा मुंडा, हरदयाल मुंडा, माया बेदिया, बबलू महतो, रतनराम बेदिया, सीता बेदिया, सुखराम बेदिया, अर्जुन बेदिया, महिराम बेदिया, रामदास लोहरा, मधु लोहरा, बाबू मानकी और प्रदीप साहू का योगदान रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।