Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSilli College Students Shine in UGC NET 2025 Exam
सिल्ली कॉलेज सिल्ली के कुरमाली के 3 छात्रों का यूजीसी नेट में बेहतर प्रदर्शन

सिल्ली कॉलेज सिल्ली के कुरमाली के 3 छात्रों का यूजीसी नेट में बेहतर प्रदर्शन

संक्षेप:

सिल्ली कॉलेज के तीन छात्रों, रोहित कुमार महतो, अश्विनी माहातो और दीपक कुमार माहातो ने यूजीसी नेट परीक्षा 2025 में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्राचार्य और सचिव ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी उच्च स्तरीय परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं।

Feb 09, 2026 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली कॉलेज, सिल्ली के तीन छात्रों ने यूजीसी नेट परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कुरमाली विभाग के छात्र रोहित कुमार महतो, अश्विनी माहातो एवं दीपक कुमार माहातो ने यूजीसी नेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्रों की इस सफलता से कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों की इस तरह की उपलब्धियां कॉलेज का गौरव बढ़ाती हैं और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे यह भी साबित होता है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी उच्च स्तरीय परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कॉलेज के शासी निकाय के सचिव डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता ने कहा कि आज सिल्ली कॉलेज के छात्र हर क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त कर रहे हैं। यहां से स्नातकोत्तर (एमए) की उपाधि प्राप्त करने के बाद छात्र नेट, जेट, जेआरएफ और पीएचडी जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा जेपीएससी, जेएसएससी, रेलवे, अग्निवीर, शिक्षक एवं खेल जगत जैसे तीरंदाजी, वूशु और फुटबॉल में भी छात्र कॉलेज, विश्वविद्यालय और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कॉलेज के अध्यक्ष एवं रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। वहीं कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं कॉलेज परिवार ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।