सिल्ली कॉलेज ने 12वीं बार जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब
सिल्ली कॉलेज ने रांची विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में 34 पदक जीतकर लगातार 12वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनने का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में 51 तीरंदाजों ने भाग लिया। विजेताओं को...

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्टेडियम में सोमवार को रांची विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन सिल्ली कॉलेज के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में सिल्ली कॉलेज सिल्ली, राम लखन सिंह यादव कॉलेज रांची, बिरसा कॉलेज खूंटी, एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची, पटेल बीएड कॉलेज खूंटी और आरटीसी कॉलेज ओरमांझी के कुल 51 तीरंदाजों ने भाग लिया। सिल्ली कॉलेज का शानदार प्रदर्शन: प्रतियोगिता में सिल्ली कॉलेज ने 12 स्वर्ण, 13 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 34 पदक जीतकर लगातार 12वीं बार ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। बिरसा कॉलेज खूंटी ने 3 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर रनर-अप स्थान प्राप्त किया।
वहीं राम लखन सिंह यादव कॉलेज रांची को 2 कांस्य पदक ही मिले। एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची ने 2 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता। पटेल बीएड कॉलेज ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अर्जित किया, जबकि आरटीसी कॉलेज ओरमांझी को 1 कांस्य पदक मिला। विजेताओं का हुआ भव्य सम्मान: समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक और रांची विश्वविद्यालय के खेल विभाग के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर राजेश गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। रांची विश्वविद्यालय के सेलेक्टर चंचल भट्टाचार्य, सिल्ली कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो, अंतरराष्ट्रीय आर्चरी कोच डी सायेश्वरी राव, कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो और अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को विक्ट्री स्टैंड पर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं: समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभा भी अपार है। सही मार्गदर्शन से ये खिलाड़ी ऊंचाईयों को छू सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। आयोजन में इनका रहा सहयोग: कार्यक्रम का संचालन कोच प्रकाश राम और शिशिर महतो ने किया। आयोजन की सफलता में कोच रोहित कुमार, रोहित कोइरी, शिक्षक भावानंद चौधरी, सावित्री बाला, अर्चना कुइरी, मंजुलता, कविता महतो, तृभुवन महतो, निशिकांत महतो, निखिल महतो, पवन कुमार और बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के खिलाड़ियों का योगदान सराहनीय रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




