पतराहातू टुसू मेला में जुआ व शराब पर रोक लगाने की मांग

Jan 23, 2026 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक ने 26 जनवरी को पतराहातू में आयोजित किसान मेला सह टुसू मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने जुआ और अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की अपील की और मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक पुलिस बल की तैनाती की मांग की।

पतराहातू टुसू मेला में जुआ व शराब पर रोक लगाने की मांग

सिल्ली, प्रतिनिधि। पतराहातू के राढ़ू नदी तट पर 26 जनवरी को आयोजित होने वाले किसान मेला सह टुसू मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक ने पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस महानिदेशक, वरीय पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली एवं थाना प्रभारी सिल्ली के नाम एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत पत्र में प्रमुख ने उल्लेख किया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष पतराहातू में किसान मेला सह टुसू मेला का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल होकर मेले का आनंद लेते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने पूर्व अनुभवों और ग्रामीणों से प्राप्त सूचनाओं का हवाला देते हुए बताया कि मेले के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुआ (हब्बा-डब्बा) खेला जाता है और अवैध शराब की बिक्री व सेवन भी किया जाता है। इससे शांति व्यवस्था भंग होने, आपराधिक घटनाएं घटने और मेले का माहौल खराब होने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मेले परिसर में जुआ और शराब की बिक्री व सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा अधिक संख्या में पुलिस बल की तैनाती की मांग की है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ मेले को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।