सिकिदिरी खेल महोत्सव शुरू
जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी का 100 खेलों का खेल महोत्सव मंगलवार को स्वर्णरेखा फुटबॉल मैदान सिकिदिरी में शुरू...

अनगड़ा, प्रतिनिधि।
जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी का 100 खेलों का खेल महोत्सव मंगलवार को स्वर्णरेखा फुटबॉल मैदान सिकिदिरी में शुरू हुआ। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी ने किया। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के बच्चों को एक बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा। उन्होने राज्यस्तरीय एथलीट निर्मल करमाली, राष्ट्रीय तैराक अमन जायसवाल एवं कृष्ण कुमार सिन्हा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि रांची जिला बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष अजय साहा, अनगड़ा के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र सिंह मुंडा, समाजसेवी आशीष प्रसाद साहू, हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया, पूर्व मुखिया भानु देवी, राजेश पाहन, विजय सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष रमण कुमार ने किया।
