फुटबॉल में सिकिदिरी एफसी चैंपियन,1600 मीटर दौड़ में मोनिका को स्वर्ण
स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना द्वारा आयोजित खेल महोत्सव में सिकिदिरी एफसी जलेमा ने फुटबॉल फाइनल में जगमोहन ब्रदर्स को 5-4 से हराकर चैंपियन बने। दिगम बेदिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। बालिका दौड़ में मोनिका कुमारी, गायत्री कुमारी और अन्य ने पदक जीते। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में आयोजित जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव में मंगलवार को फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सिकिदिरी एफसी जलेमा की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में सिकिदिरी एफसी जलेमा की टीम ने जगमोहन ब्रदर्स को 5-4 से हराकर विजेता बनी। उत्कृष्ट खेल के लिए आठ नंबर की जर्सी से खेल रहे दिगम बेदिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं बालिका सीनियर 1600 मीटर दौड़ में मोनिका कुमारी स्वर्ण, सूरजमणि कुमारी रजत, संजोती कुमारी को कांस्य, 1600 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में गायत्री कुमारी स्वर्ण, मायुति कुमारी रजत, साक्षी कुमारी कांस्य मिला।
400×4 रिले दौड़ में गायत्री ग्रुप स्वर्ण, मोनिका ग्रुप रजत, चंचल ग्रुप ने कांस्य मेडल जीता। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जसपुरिया बीएड कॉलेज के अध्यक्ष सह भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष खेल महोत्सव आयोजन कर क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने का प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार और संचालन प्रवक्ता बृजकिशोर प्रसाद ने किया। मौके पर संस्थान उपाध्यक्ष बिरसा करमाली, महासचिव सत्यपाल राउत, कोषाध्यक्ष रमन कुमार, अमन कुमार जायसवाल और पिंकी कुमारी आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




