ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीडॉ मयंक मुरारी को सिद्धनाथ स्मृति सम्मान

डॉ मयंक मुरारी को सिद्धनाथ स्मृति सम्मान

डॉ सिद्धनाथ कुमार स्मृति सम्मान-2023, झारखंड के लेखक मयंक मुरारी को उनके समग्र लेखन के लिए दिया जाएगा। वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी,...

डॉ मयंक मुरारी को सिद्धनाथ स्मृति सम्मान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 13 Nov 2023 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, प्रमुख संवाददाता। डॉ सिद्धनाथ कुमार स्मृति सम्मान-2023, झारखंड के लेखक मयंक मुरारी को उनके समग्र लेखन के लिए दिया जाएगा। वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी, डॉ माया प्रसाद और कुमार संजय की निर्यायक मंडली ने सर्वसम्मति से इसका निर्णय लिया है। इसके साथ ही स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान की भी घोषणा की गई है। इसमें कविता लेखन के लिए रांची की नंदा पांडेय को, गजल और मुक्तक छंद लेखन के लिए जमशेदपुर की अंकिता सिन्हा को और कला-परंपरा के संरक्षण पर लेखनी चलाने के लिए मनोज कुमार कपरदार को यह सम्मान दिया जाएगा। इसके तहत 25 नवंबर को उर्सुलाइन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
डॉ कुमार संजय ने बताया कि डॉ मयंक मुरारी का लेखन भारतीय अध्यात्म, संस्कृति और ज्ञानात्मक समृद्धि से परिचित कराता है। भारतीय संस्कृति और आधुनिक साहित्य पर उनकी 13 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा वह कई पत्र-पत्रिकाओं में लेखन कार्य करते रहे हैं। नंदा पांडेय कविताएं लिखती हैं और उनका एक संकलन अभी आया है। अंकिता सिन्हा गजल और मुक्तक लिखती हैं। वहीं, मनोज कुमार कपरदार अपनी लेखनी से आदिवासी कला-परंपराओं को रेखांकित कर उन्हें जीवित रखने के उपक्रम में लगे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें