नामकुम में सात दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ शुरू
नामकुम में श्री श्री दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा समिति द्वारा सात दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और खिजरी तालाब पर पूजा की। कथा का वाचन वाराणसी से आई कथावाचक मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने किया, जिसमें भक्ति और अध्यात्म का महत्व बताया गया।

नामकुम, संवाददाता। सदाबहार चौक स्थित श्री श्री दुर्गा मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ खिजरी तालाब पहुंचीं, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर वापस कथा स्थल पहुंचे और कलश स्थापित किया गया। पूरे मार्ग में जय श्रीराम, जय हनुमान और जय माता दी के जयघोष गूंजते रहे। संध्या में वाराणसी से आई कथावाचक मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने रामकथा का वाचन करते हुए भक्ति और अध्यात्म का महत्व बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


