श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीटाटीसिलवे लालगंज सूर्य मंदिर में आयोजित श्री श्री 108 श्रीरामकथा में आचार्य श्री राधे-राधे जी महाराज ने श्रीराम-सीता विवाह का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रेमपूर्वक सुनने से जीवन में उत्साह और आनंद बना रहता है। कथा का समापन 9 जून को होगा, उसके बाद भंडारा आयोजित होगा।

नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे लालगंज सूर्य मंदिर में आयोजित श्री श्री 108 श्रीरामकथा में आचार्य श्री राधे-राधे जी महाराज ने श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति प्रेमपूर्वक इस प्रसंग को सुनता और गाता है, उसके जीवन में सदैव उत्साह, आनंद और मंगल बना रहता है। सात दिवसीय श्रीरामकथा का समापन 9 जून को होगा। कथा के उपरांत दोपहर 3 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ये भी पढ़ें:धनुष यज्ञ लीला में हुआ राम-सीता का विवाह
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


