ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआईएमए भवन में आयोजित होगा श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव

आईएमए भवन में आयोजित होगा श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव

राजधानी के मोरहाबादी में शनिवार को श्री चित्रगुप्त महापरिवार की केन्द्रीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। इसमें 15 नवंबर को राजधानी के करमटोली स्थित...

आईएमए भवन में आयोजित होगा श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 12 Nov 2023 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। राजधानी के मोरहाबादी में शनिवार को श्री चित्रगुप्त महापरिवार की केन्द्रीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। इसमें 15 नवंबर को राजधानी के करमटोली स्थित आईएमए भवन में श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया।
बैठक में डा प्रणव बब्बू को श्री चित्रगुप्त महापरिवार का संरक्षक, सुनील किशोर सिन्हा को अध्यक्ष एवं संजीव सिन्हा को सचिव चुना गया। इसमें यह निर्णय लिया गया कि बुधवार को आईएमए भवन में आयोजित उत्सव को भव्य एवं व्यापक बनाने के लिये तैयारी की जाएगी। इसमें आयोजित भाई भोज में तीन हज़ार लोगों को आमंत्रित करने एवं इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। बैठक में डा एके वर्मा संरक्षक, सुनील किशोर सिन्हा को अध्यक्ष, प्रशांत कुमार, लाला लक्ष्मी लाल, प्रवीण कुमार सिन्हा, सुभाष कुमार, रमेश कुमार एवं डा संदीप कुमार को उपाध्यक्ष, अजय कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, संजीव सिन्हा को सचिव, संजीव सिन्हा, अजय कुमार, अजीत कुमार सिन्हा, प्रभात सहाय एवं अभिषेक कुमार मिंकु को संयुक्त सचिव चुना गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें