बक्सर में श्रीलेदर्स के नए शोरूम का उद्घाटन
रांची, संवाददाता। फुटवियर ब्रांड श्रीलेदर्स ने बिहार के बक्सर में नया शोरूम खोला। यह शोरूम बक्सर और आस-पास के उपभोक्ताओं के लिए गुणवत्ता और आराम का केंद्र बनेगा। शोरूम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए फुटवियर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। उद्घाटन पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी दिए गए हैं।

रांची, संवाददाता। फुटवियर ब्रांड श्रीलेदर्स ने बिहार के बक्सर में अपने नए शोरूम का उद्घाटन किया। कंपनी ने कहा कि पीपी रोड, अलका सिनेमा के पास, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित यह नया शोरूम बक्सर और आसपास के उपभोक्ताओं के लिए गुणवत्ता, आराम और स्टाइल का नया केंद्र बनेगा। शोरूम लॉन्च के अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को श्रीलेदर्स रिटेल नेटवर्क के प्रबंधक रॉकी डे, उत्पाद विकास प्रबंधक सोमनाथ सरदार, बक्सर स्थित नए शोरूम के संचालक विक्रम सिंह एवं ओम प्रकाश सिंह ने संबोधित किया। बताया कि बक्सर शोरूम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए फुटवियर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है, जिसमें ट्रेंडी, आरामदायक और टिकाऊ उत्पाद शामिल हैं।
वहीं, इस अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की भी घोषणा की गई। पहले 1000 ग्राहकों को 1499 रुपये की खरीद पर एक बैग बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा उद्घाटन के दिन से 1 फरवरी तक 1499 रुपये या उससे अधिक की खरीद करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ में फ्रिज जीतने का अवसर मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


