ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीश्रावणी मेला नहीं लगेगा, पर देवघर में सुरक्षा चाक-चौबंद

श्रावणी मेला नहीं लगेगा, पर देवघर में सुरक्षा चाक-चौबंद

राज्य पुलिस मुख्यालय ने एक माह के लिए पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की

श्रावणी मेला नहीं लगेगा, पर देवघर में सुरक्षा चाक-चौबंद
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 03 Jul 2020 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य पुलिस मुख्यालय ने एक माह के लिए पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की

देवघर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक व बाबा मंदिर के आसपास सुरक्षा कड़ी

देवघर में सैकड़ों साल के बाद श्रावणी मेले का आयोजन नहीं होगा, बावजूद इसके वहां सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था होगी। राज्य पुलिस मुख्यालय ने देवघर में बाहरी लोगों के प्रवेश रोकने व बाबा मंदिर के आसपास सुरक्षा कड़ी रखने के लिए हजारों की संख्या में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है।

पुलिस मुख्यालय ने रामगढ़, गुमला, सरायकेला, धनबाद, बोकारो, पलामू, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा व रेल जमशेदपुर जिले से 15 इंस्पेक्टर, 90 एसआई और एएसआई की तैनाती की है। वहीं, आईआरबी8 गोड्डा, आईआरबी नौ गिरिडीह, आईआरबी 1 जामताड़ा, आईआरबी 2 मुसाबनी, आईआरबी 3 चतरा व जैप सात हजारीबाग से कुल 750 पुलिसकर्मियों की तैनाती देवघर में की है। वहीं, आईआरबी 8 से 100 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी अलग से की गई है।

आज से होगी तैनाती

राज्य पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि सभी पुलिसकर्मियों की तैनाती 4 जुलाई से 10 अगस्त तक के लिए होगी। पुलिस मुख्यालय ने देवघर एसपी को आदेश दिया है कि देवघर में तैनाती के पहले सभी पुलिसकर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर, हैंडवॉश उपलब्ध कराया जाए। 11 अगस्त को सभी पुलिसकर्मियों को उनके पैतृक जिले में वापसी का आदेश भी देवघर एसपी को दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें