युवक को गोली मारकर घायल करने में दो हिरासत में

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची के कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलोनी में शमशेर आलम को गोली मार दिया गया। नामकुम पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपी खालिद और टीपू फरार हैं। यह घटना नशे के विवाद के चलते हुई। हाजी सऊद आलम ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र ने ब्राउन शुगर की तस्करी का विरोध किया था।

युवक को गोली मारकर घायल करने में दो हिरासत में

रांची, प्रमुख संवाददाता। कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलोनी के शमशेर आलम नामक युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में नामकुम पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी खालिद और टीपू फरार हैं। शुरुआती जांच में नशे को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की की बात सामने आयी है। थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने कहा, मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इधर, अंजुमन इस्लामिया नूरिया महापंचायत के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम ने खालिद, टीपू समेत पांच पर नामकुम थाना में केस किया है। सऊद ने कहा, उनका पुत्र ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का विरोध करता था। इसी वजह से इसकी तस्करी करने वालों ने पुत्र को गोली मारी है。

खालिद व टीपू करते हैं नशे का गोरखधंधा

बताया गया कि खालिद और टीपू बड़े पैमाने पर नशे का धंधा करते हैं। दोनों मौलाना आजाद कॉलोनी के अलावा आसपास के इलाके में ब्राउन शुगर बिकवाते हैं। इसके लिए दोनों ने कुछ युवकों को अपने साथ रखा है। नशा बेचने के लिए युवाओं को कमीशन देते हैं। मादक पदार्थ की बिक्री का विरोध करने वालों के साथ दोनों आरोपी मारपीट भी करते हैं।

कांटाटोली में बड़े पैमाने में ब्राउन शुगर की होती है तस्करी

कांटाटोली में बड़े स्तर पर ब्राउन शुगर की तस्करी होती है। पता चला है कि मौलाना आजाद कॉलोनी पहाड़ी पर, इलाही बक्श कॉलोनी, गौस नगर, गढ़हाटोली, कांटाटोली बस स्टैंड, कांटाटोली चौक आदि में कई मादक पदार्थों की तस्करी की जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इन इलाकों में रात में तस्करों का जमावड़ा लगता है। पुलिस गश्त नहीं होने से तस्कर खुलेआम नशे का धंधा करते हैं। चतरा और बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर खरीद कर लाते हैं। इसके बाद पुड़िया में 3 से 5 सौ में इसे बेचते हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि कांटाटोली, इलाही बक्श कॉलोनी में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ कई तस्करों को जेल भेजा जा चुका है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस युवक को गोली मारी गई?
कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलोनी के शमशेर आलम नामक युवक को गोली मारी गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।