शिवेन्द्र बने रांची विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य
बेड़ो निवासी शिवेन्द्र सौरभ को राज्यपाल ने रांची विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। यह बेड़ो, मांडर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। शिवेन्द्र वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के प्रदेश सहमंत्री हैं। अभाविप बेड़ो के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो निवासी शिवेन्द्र सौरभ को राज्यपाल ने रांची विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। यह न केवल उनके लिए बल्कि बेड़ो, मांडर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। वर्तमान में शिवेंद्र सौरभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के प्रदेश सहमंत्री हैं। इसी के साथ झारखंड लोकभवन की ओर से उन्हें रांची विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य के रूप में चयनित किया गया है। इससे अभाविप रांची ग्रामीण में हर्ष का माहौल है। वहीं मौके पर अभाविप बेड़ो के कार्यकर्ताओं और बेड़ो भाजपा मंडल समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


